जंगली हाथी ने किसान को पटक कर मार डाला

खबर शेयर करें

समाचार सच, रूद्रपुर/गुलरभोज। जिला ऊधमसिंह नगर के गुलरभोज गांव में दर्दनाक घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। रात को जंगली हाथी ने एक किसान को पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग की ओर से सुविधाएं न देने को लेकर आक्रोश बना हुआ है। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। खेत में काम के बाद वहां सोने गए किसान पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने उसे सूंड में उठाकर इतनी बुरी तरह से पटका कि किसान का भेजा और आंखे तक बाहर आ गई।

बताया जा रहा है कि किसान गुलरभोज क्षेत्र में ही खेत के पास बाड़ा बनाकर रहते हैं। रात को जब खेत में हलचल हुई तो एक किसान टॉर्च लेकर वहां देखने चला गया। इतने में ही वहां हाथी को देख अन्य लोगों ने शोर मचा दिया। किसान नंदलाल(56) जब तक कुछ समझ पाता, तब तक हाथी ने उसे सूंड में उठा लिया और जमीन पर कई बार पटका। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद सुबह टीम ने वहां पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग यहां किसानों को खेत की सीमा पर फेंसिंग की सुविधा नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण हादसे बढ़ रहे हैं। उधर रेंजर भूपेंद्र कुमार मेहरा का कहना है कि अगर ग्रामीण वहां फेंसिंग लगाना चाहें तो लगा सकते हैं। उन्हें इजाजत दे दी जाएगी। इससे पहले भी इस क्षेत्र में बीते साल हाथी के लोगो को मारने की दो घटनाएं हो चुकी हैं। 20 जनवरी 2019 को हाथी ने एक चौकीदार रोशनलाल को मार दिया था। वहीं, इसी क्षेत्र में जनवरी माह में ही एक बुग्गी गुर्जर को भी हाथी ने पटककर मौत के घाट उतार दिया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440