नशीले इंजेक्शनों के साथ नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, सेवन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने नशीले इंजेक्शनो के एक सौदागर को 19 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्त ने अपना नाम अजीम अली निवासी जवाहर नगर गौला गेट बताया। पुलिस ने उसके पास से अलग – अलग कम्पनियों के 13+6 नशीले इंजेक्शन बरामद किये।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नेपाल में जलप्रलय से हाहाकार! 586 मौतें, 2,400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों की तलाश, भारत ने भेजी राहत की तीसरी खेप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440