महिला ने लगाया तीन लोंगो पर पुत्र की हत्या का आरोप

खबर शेयर करें

Woman accused three people of killing her son

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने तीन लोगों पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नईबस्ती, बनभूलपुरा निवासी शाईस्ता द्वारा पुलिस में दर्ज तहरीर में बताया कि उसके पुत्र आसिफ का मोहल्ले में ही रहने वाले सोनू उर्फ अरशान पुत्र नन्नू की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उसके पुत्र के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी। लेकिन सोनू इसका विरोध कर रहा था। जिसके चलते उसने आसिफ के साथ कई बार मारपीट भी की थी। साथ ही वह उसे जाने से मारने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि बीती 4 सितम्बर 2022 की रात्रि सोनू अपने दोस्तों अहद पुत्र अनवार व मोहम्मद नईम पुत्र मोहम्मद यामीन के साथ साजिश के तहत आसिफ को घर से बाइक पर ले गया। इस बीच तीनों गौलापार में आसिफ को बाइक से धक्का देकर गिरा दिया। जिससे आसिफ बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना में आसिफ की मौत हो गई। इस मामले में पीड़िता ने बनभूलपुरा थाना पुलिस की भूमिका पर भी संदेह जताया है। आरोप है कि मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद गत वर्ष सितम्बर में हुई इस घटना में पुलिस ने अब जाकर मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि की सप्तमी आज, मां कालरात्रि की पूजा से दूर होंगे कष्ट; जानें सभी 12 राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440