महिला ने लगाया ब्याज पर पैसे देने वालों पर आरोप, चेक वापिस मांगने पर दे रहे हैं धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ब्याज पर पैसे देने वाले कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि पैसे वापस करने के बाद भी और पैसों की मांग कर रहे हैं वहीं गारंटी के तौर पर दिये गये चैक वापिस मांगने पर उसे धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नैनीताल डिस्ट्रिक को-ऑपरेटिव बैंक हल्द्वानी में कार्यरत वार्ड नंबर 6, कालाढूंगी निवासी साक्षी आर्या पत्नी नवीन आर्या द्वारा सौंपी तहरीर में बताया कि उसने कुछ लोगों से अपने जेठ के ईलाज के लिए डूंगर सिंह पाठक निवासी कठघरिया से 6 लाख, नवीन पलडिया निवासी निकट चौफुला चौराहा कठघरिया से 5 लाख, ऐशवर्य गोयल से 7 लाख, भगवान सिंह देऊपा से 5 लाख, ललित बाल्मिकी से 1 लाख, प्रमोद कुमार से 5 लाख व बबली से 1,50 लाख रूपये लिये थे। वह उक्त लोगों को वह इस रकम से कहीं अधिक गुना रकम वापस कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद उक्त लोग उससे और पैसों की मांग कर रहे हैं। वहीं उनके द्वारा गारंटी के तौर पर दिये चैक वापिस मांगने पर उसे धमकाया जा रहा है। जिसके चलते पीड़िता ने स्वयं तथा परिवार को जानमाल का खतरा की आशंका जाहिर की है।उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के सप्तमी मां कालरात्रि की पूजा विधि, मंत्र, आरती और जाने क्या है पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440