समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने युवक पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में नईबस्ती काठगोदाम निवासी कुंती देवी पत्नी स्व. प्रकाश चन्द्र ने कहा है कि ललित पांडे बीती 15 अगस्त की रात शराब के नशे में उसके घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसने उसके पुत्रों के साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस से उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।







सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


