दून के इस क्षेत्र में गांजा की तस्करी करते महिला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना राजपुर पुलिस ने 780 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते समय एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Ad Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद को नशा मुक्त करने व नशा, अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर वह पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष राजपुर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशो के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर गठित टीमों द्वारा स्मैक, गांजा, चरस तस्करों के ठिकानों पर दबिश से संबंधित सघन चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   भागवत कथा की भक्ति में डूबा कामलुवागांजा, कलश यात्रा से गूंज उठा त्रिमूर्ति मंदिर क्षेत्र… दर्जनों महिलाएं शामिल, जोशी जी की वाणी ने बाँधा भक्ति का समां!

अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा दौराने चेकिंग एक महिला श्रीमती विभा देवी पत्नी नथुनी साहनी निवासी 22/01 बरहीता बहुआरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 50 वर्ष को ननौता नदी से पहले वाला बैंड गुनियाल गांव पर चेक किया गया तो उनके पास से एक प्लास्टिक थैले में पारदर्शी पन्नी में 22 पन्नी की पुड़िया व 137 कागज की पुड़िया कुल 780 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जिस संबंध में अभियुक्ता के विरुद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 246/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविंद पवार थाना राजपुर देहरादून, पुलिस कांस्टेबल आनंद थाना राजपुर देहरादून, महिला कांस्टेबल सीमा शामिल थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440