समाचार सच, हल्द्वानी। शहर में ऑटो रिक्शों में सफर कर रही महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि 9 मार्च को वह कालाढूंगी टेंपो स्टैंड से अपने घर के लिए ऑटो में सवार हुई थी। उस समय उसके गले में मंगलसूत्र थाए लेकिन घर पहुंचने पर वह गायब मिला। ऑटो में एक अन्य महिला अपने छोटे बच्चे के साथ बैठी थीए जो बार.बार सटकर बैठने और खिसकने को कह रही थी। पीड़िता को शक हुआ कि उसी महिला ने उसका मंगलसूत्र काट लिया।
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सुरागरसी के बाद एक संदिग्ध महिला को रोडवेज स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने इस तरह की घटनाओं को पहले भी अंजाम देने की बात स्वीकार की। साथ ही यह भी सामने आया कि इस तरह की वारदातों में उसका पति भी सहयोग करता है। पुलिस ने दोनों मामलों से संबंधित चोरी का सामान बरामद कर लिया है और संबंधित धाराओं में वृद्धि की गई है।
आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



