जहरीले पदार्थ के सेवन से युवती की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जहरीले पदार्थ के सेवन से युवती की मौत हो गई। परिजन दवा के धोखे में कीटनाशक खाना बता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार आस्ताना मस्जिद, नईबस्ती, बनभूलपुरा निवासी 20 वर्षी आफरीन पुत्री रूस्तम की विषपान से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवती को दो दिन से खांसी थी। जिसकी दवा के धोखे में उसने कीटनाशक खा लिया। उसे हालत बिगड़ने पर परिजन डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जाता है कि मृतका का पिता रूस्तम बीते दिनों सफाई कर्मी से हुई मारपीट के मामले में जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि घ्युवती ने धोखे से विषपान किया अथवा किन्ही अन्य परिस्थितियों में, इसका पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440