हल्द्वानी में गला घोंट कर महिला की हत्या, घर के बाथरूम में पड़ा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में एक घर के बाथरूम में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

प्राप्त जानकारी के अनुसार डी क्लास, हैड़ागज्जर, गोरापड़ाव निवासी 48 वर्षीया नंदी देवी पत्नी स्व. उमेद सिंह घर में अकेली रहती थी। शुक्रवार सुबह वह घर से बाहर नहीं निकलीं। दोपहर में उनके दामाद रोहित मेहरा घर पहुंचे तो बाथरूम में देख उनके होश उड़ गये। उन्होंने देखा कि उनकी सास नंदी देवी का शव जमीन पर पड़ी है। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। इस सूचना पर एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र, एसपीसिटी हरबंस सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। महिला का गला घोंटकर हत्या की गई है। जबकि उसके शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   अब हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल को मिला धमकी भरा ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बताया जा रहा है कि मृतका का पुत्र एक हत्या के मामले में जेल में बंद है। इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि संभतया उसकी हत्या रंजिशन की गई होगी। एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र का कहना है कि कई बिन्दुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: हटेगा कब्जा, पुनर्वास के लिए कैंप लगाने के निर्देश

Woman strangled to death in Haldwani, dead body found in bathroom of house, sensation spread in the area

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440