महिला का आरोप, झूठी गवाही ना देने पर दी जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने युवक पर झूठी गवाही देने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में लोहरियासाल मल्ला निवासी भावना पत्नी अनुपम बिष्ट ने कहा है कि नैनीताल निवासी देवेंद्र नामक युवक उस पर न्यायालय में झूठी गवाही देने का दबाव बना रहा है। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में दर्दनाक हादसारू छुट्टी पर आए जवान की मौतए अस्पताल में बवाल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440