महिलाओं ने मां – बेटे पर धोखाधड़ी और धमकाने का आरोप

खबर शेयर करें

Women accuse mother-son of cheating and threatening them

समाचार सच, हल्द्वानी। महिलाओं ने मां-बेटे पर धोखाधड़ी करने और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: नवरात्रि में कुछ प्रभावी उपाय दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी समस्याओं के अनुसार कर सकते हैं

दो नहरिया निवासी निर्मला दरम्वाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि कठघरिया निवासी प्रमिला रत्नाकर पत्नी रविन्द्र कुमार, उसका पुत्र पंकज वर्मा ने उससे दिसम्बर 2022 में करीब सात लाख रूपये उधार लिए। इसके ऐवज में उसने सात चेक दिए थे जो बैंक में बाउंस हो गए। इस बीच उसने भरोसा दिलाया कि वह रकम जल्द ही वापस कर देंगे, लेकिन रकम वापस नहीं की गई तो रकम मांगने पर वह अब उनको डरा-धमका रहे हैं। वहीं मामले में दूसरी तहरीर भी इन्हीं के खिलाफ दोनहरिया की ही रहने वाली प्रिया आर्या ने भी प्रमिला और पंकज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कहा है कि उसने फाइमिक्स म्युचुअल बेनिफिट निधी से मैने लोन दस हजार का लोन लिया था। यह रकम उसने चुकता कर दी। लेकिन इसके बाद भी उन मां-बेटों ने उनका गारंटी के रूप में लिया चेक वापस नहीं लौटाया। जब उन्होंने चेक वापस देने का दबाव बनाया तो उन्होंने उसे एससी-एसटी एक्ट के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440