महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका

खबर शेयर करें

Women Congress workers marched to the secretariat, police stopped them by barricading

समाचार सच, देहरादून। भर्ती घोटालओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का राजधानी में बुधवार को भी प्रदर्शन जारी है। शहीद स्मारक पर धरने पर बेरोजगार युवा मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सचिवालय कूच करने पहुंची। सचिवालय कूच करने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिस द्वारा सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका गया।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सचिवालय कूच करने जा रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिस द्वारा सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका गया। वहीं पथराव और उपद्रव के मामले में बॉबी समेत सात की जमानत पर फैसला फिर एक दिन के लिए टल गया।पुलिस ने जमानत का विरोध किया और पुलिस अफसरों को अस्पतालों में भर्ती बताते हुए मुकदमे में फिर से आईपीसी की धारा 307 (जानलेवा हमला) शामिल करने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

इधर बचाव पक्ष के विरोध के बाद अदालत ने बुधवार आज तक पुलिस को घायलों के इलाज के दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए। सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट में मंगलवार को बॉबी समेत सात की जमानत पर अभियोजन और बचाव पक्ष में जोरदार बहस हुई। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने अदालत से जमानत की मांग की। इसके विरोध में अभियोजन की ओर से उपद्रव के दिन के कुछ फोटो, वीडियो और अगले दिन की अखबारों की कटिंग पेश की गई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440