नारीः शक्ति, मुस्कान और उत्तराखण्ड की सफलता” – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सशक्त बहना उत्सव’ में महिलाओं को किया प्रोत्साहित

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को टनकपुर के छीनीगोठ में आयोजित “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव” में प्रतिभाग कर महिलाओं के आत्मविश्वास, उद्यमशीलता और पारंपरिक कौशल का उत्सव मनाया। कार्यक्रम का आगाज लोक संस्कृति की धुनों पर हुआ, जब पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने ढोल-दामाऊ और छोलिया नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विद्यालय के बच्चों ने बैंड वादन कर माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही विकसित उत्तराखण्ड का सपना साकार होगा। राज्य सरकार मातृशक्ति को सहयोग नहीं, बल्कि सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लाइव स्टालों का निरीक्षण किया और स्वयं मट्ठा निर्माण, ऐंपण कला, सोल्डरिंग, धान कूटने और लौह उत्पाद निर्माण जैसी गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल के नए डीएम बोले-जनता की सेवा ही प्राथमिकता, गड्ढों से लेकर जनहित योजनाओं तक मिलेगी नई रफ्तार!

उन्होंने कहा कि पारंपरिक कला, कृषि और हस्तशिल्प को आधुनिक बाजार से जोड़ना ही आत्मनिर्भरता की असली दिशा है। मुख्यमंत्री ने दीपावली के अवसर पर महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने का भी आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएँ अब उपभोक्ता नहीं, बल्कि उत्पादक और उद्यमी बन रही हैं कृ यही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची तस्वीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 5 लाख से ज्यादा महिलाएँ स्वरोजगार से जुड़ी हैं, जिनमें 1.65 लाख महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण, समान नागरिक संहिता और महिला उद्यम प्रोत्साहन योजनाएँ लागू कर चुकी है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे “लोकल फॉर वोकल” के मंत्र को जन आंदोलन बनाकर आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में भागीदारी करें।

यह भी पढ़ें -   16 अक्टूबर 2025 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ‘महालक्ष्मी किट’ का वितरण, बच्चों को बालभोग खिलाया और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर बच्चा स्वस्थ और शिक्षित हो कृ यही सशक्त समाज की पहली शर्त है।

मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि नारी तू शक्ति है, नारी तू सृष्टि की मुस्कान है; जब नारी सशक्त होगी, तभी उत्तराखण्ड समृद्ध होगा।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिलाधिकारी मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440