कलश यात्रा निकाल महिलाओं ने किया सीएम का स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक निवास पहुंचने पर स्थानीय महिलाओं द्वारा उनका स्वागत कलश यात्रा निकाल किया गया। मुख्यमंत्री धामी अपने पैतृक गांव हड़खोला (डीडीहाट) पिथौरागढ़ पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने पहुँचे। हड़खोला पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में स्थित हरीचंद्र देवता मंदिर में पहुंचकर परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में क्षत्रिय उत्थान महासभा का भव्य दशहरा मिलन समारोह, मेयर गजराज बिष्ट समेत कई विभूतियां सम्मानित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440