पटवा वैश्य महासभा की बैठक में महिला समिति का गठन, सीमा देवल सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। पटवा वैश्य महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक महासभा के अध्यक्ष श्री विवेक कश्यप के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास, संगठन के सुदृढ़ीकरण तथा भविष्य में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, पटवा समाज के पुनः नवीनीकरण (रिन्यूअल) के प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की।

बैठक के दौरान महासभा के महामंत्री विपिन देववंशी एवं कोषाध्यक्ष संजय देवल ने संगठन का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। संरक्षक मंडल, मार्गदर्शक मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज की उन्नति और संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में अपने-अपने विचार रखे।

बैठक का मुख्य आकर्षण पटवा महिला समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव रहा। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से श्रीमती सीमा देवल को महिला समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही महिला समिति की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

नई कार्यकारिणी में मंजू देवल की उपस्थिति में खुशबू देवल को सह-कोषाध्यक्ष, नेहा देववंशी को सह-महासचिव, अंशु देवल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू प्रदीप देवल एवं नीतू देवल को उपाध्यक्ष, नंदिनी देवल को संगठन मंत्री, गुंजन देवल को प्रचार मंत्री तथा कुमारी ज्योति देवल एवं श्रीमती सुधा देवल को सांस्कृतिक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें -   बेतालघाट में जनकल्याण शिविर: 41 शिकायतों का मौके पर समाधान, 260 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम में संरक्षक श्रीमती राजो देवल एवं सुंदरलाल देवल की विशेष उपस्थिति रही। युवा अध्यक्ष अनुज देवल के नेतृत्व में युवा टीम ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। इस दौरान महामंत्री शिवा देवल, कोषाध्यक्ष नवनीत देववंशी, आकाश देवल, निलेश देवल, जीतू देवल, विक्की देवल, पंकज पटवा, राकेश देवल, सतीश पटवा, मिंटू देवल, शरद देवल, मुकेश देवल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

महिला वर्ग से मिथिलेश, सरिता, गुंजन देवल, सुमन देवल, साधना देवल, नीतू देववंशी, सुषमा देवल एवं डिंपल देवल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440