
समाचार सच, हल्द्वानी। पुर्ननवा महिला समिति द्वारा चल रही पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी में महिलाओं की रामलीला रोमांचकारी दौर में पहुंच गयी है। आज सप्तम दिन रामलीला में लंका दहन का मंचन किया। जिसे देख दर्शक अभिभूत हो गये। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

भगवान श्रीगणेश, मां सरस्वती एवं रामदरबार की आरती करके रामलीला का मंचन प्रारंभ कराया। इसके बाद रामलीला में जामवंत ने हनुमान को सोया हुआ बल ज्ञात कराया। फिर हनुमानजी कुछ ही समय में सागर कूद गए तथा सब बाधाओं को पार करते हुए लंका पहुंचे। विभीषण से मुलाकात के दौरान उन्हें अशोक वाटिका के बारे में पता चला। हनुमानजी ने अशोक वाटिका में पहुंचकर सीताजी को श्रीराम के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने अशोक वाटिका में खूब उत्पात मचाया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

अशोक वाटिका का विध्वंश देखकर दर्शक खूब रोमांचित हुए। इसके बाद हनुमानजी को बंदी बनाकर रावण के सामने लगा गया और वहां पर रावण-हनुमानजी के संवाद पर दर्शक खूब आनंदित हुए। हनुमानजी की पूंछ में आग लगाने पर उन्होंने सारी लंका ही जला डाली और फिर श्रीराम के पास पहुंचकर सीताजी का संदेश सुनाया। वहीं दूसरी ओर दर्शकों के मनोरंजन के लिए मंच के पास प्रतीकात्मक लंका बनाई गई, जिसका भव्य आतिशबाजी के साथ हनुमानजी द्वारा दहन किया गया। धूं-धूं कर थोड़ी देर में ही लंका जलकर राख हो गई। आज की लीला में राम की भूमिका में मानसी, लक्ष्मण-लक्षिता, सीता-तेजस्वनी, विभीषण-बीनाजोशी, रावण-नीतू रौतेला, अक्षय कुमार -अलका टण्डन, सुग्रीव-प्रिया कश्मीरा, हनुमान-तनुजा जोशी, त्रिजटा-श्रीमती रेनू गुप्ता आदि कलाकार शामिल थे। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

आज के मुख्य अतिथि वन अधिकारी मदन बिष्ट, योगश जोशी, अनिल नेगी, विजय सिसोदिया व रमेश शर्मा रहे। समिति के अध्यक्ष लता बोरा एवं सचिव शांति जीना ने बताया कि रविवार को अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति एवं लक्ष्मण जागृति तक की लीला का मंचन किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति की उपाध्यक्ष यशोदा रावत, प्रचार सचिव सुश्री कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, जया बिष्ट, तुलसी रावत, प्रेमा बृजवासी, मंजू बनकोटी, कुसुम बोरा, अंजना बोरा, निर्मला बहुगुणा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



