वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को स्केल एनजीओ से आधुनिक विज्ञान लैब सामग्री की सौगात

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। वुडलैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देते हुए स्केल एनजीओ द्वारा विद्यालय को फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं ज्योग्राफी विषयों से संबंधित अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन आधुनिक उपकरणों से छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान अर्जित करने, वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा शोधपरक दृष्टिकोण को मजबूत करने में विशेष सहायता मिलेगी। फिजिक्स और केमिस्ट्री प्रयोगशालाओं के उपकरण प्रयोगात्मक शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाएंगे। वहीं बायोलॉजी लैब की सामग्री विद्यार्थियों को सूक्ष्म अध्ययन एवं वैज्ञानिक अवलोकन की बेहतर सुविधा प्रदान करेगी। ज्योग्राफी लैब के संसाधनों से छात्र मानचित्र अध्ययन, ग्लोब और भौगोलिक मॉडलों के माध्यम से विषय की गहन समझ विकसित कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   नशे में युवकों का तांडव: पुलिसकर्मी समेत दो को रौंदा, फिर ठोक दी कार

विद्यालय प्रबंधन ने इस सराहनीय सहयोग के लिए स्केल एनजीओ के सेक्रेटरी जनरल श्री अरुण सिन्हा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रबंधन का कहना है कि यह सहयोग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें -   ऑपरेशन प्रहार में काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 4 गाड़ियां सीज, चालक गिरफ्तार

स्कूल परिवार ने आशा जताई कि भविष्य में भी संस्था का मार्गदर्शन एवं सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और अधिक गति मिल सके।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440