आरटीओ दफ्तर में दूसरे दिन भी रहा कार्य बहिष्कार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आरटीओ विभाग में जहां प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में लाइसेंस, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन एवं चालानों का निस्तारण किया जाता था लेकिन आज कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते वहां पहुंचे कई लोगों को निराशा का सामना करते हुए वापस आना पड़ा।

उत्तराखड़ परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ द्वारा पूर्व घोषित आन्दोलन के अन्तर्गत आज संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। कार्य बहिष्कार कर रहे कार्मिकों का कहना था कि जून 2020 में परिवहन विभाग का नया ढांचा स्वीकृत किया गया था जिसका शासनादेश जारी करते समय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों को त्रुटिवश गलत अंकित कर दिया था। उक्त त्रुटि के निराकरण हेतु कर्मचारी संघ लंबे समय से इसे सही करने का अनुरोध कर रहा है। परन्तु अधिक समय व्यतीत होने के पश्चात भी त्रुटि में सुधार नहीं किया गया है। जिसके चलते मिनिस्टीरियल कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार हेतु बाध्य होना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में उत्तराखड़ परिवहन मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुषमा चौधरी, जिलाध्यक्ष नीरज चौहान, महेन्द्र नेगी, अनिल रावत, आनंद बल्लभ उप्रेती, श्रीमती पूजा खुल्बे, श्रीमती लक्ष्मी कश्यप, अमित सती, अनिल रावत, हरेन्द्र सिंह बाफिला, गिरजा शंकर पाण्डे, श्रीमती ज्योति बड़ौला, श्रीमती कल्पना भण्डारी, चंदन सिंह मेहरा, प्रकाश नाथ, आनन्द बल्लभ पाण्डे, सुरेश पाण्डे, राकेश गंगोला, मनोज मिश्रा, खीम सिंह नेगी, श्रीमती कविता पंत, श्रीमती दीपा बिष्ट, चारू चन्द्र, नवनीत जोशी व हिमांशु तड़ागी शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440