कामबंद हड़ताल: आक्रोशित सफाई कर्मियों ने पुतला कंधे पर रखकर निकाली यात्रा, हाइवे पर फूंका पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नौ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने से खफा नगर निगम के सफाई कर्मियों की कामबंद हड़ताल जोर पकड़ रही है। मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सफाई कर्मियों ने जुलूस निकल कर जोरदार प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से तिकोनिया तक निकाले गए जुलूस में निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुतला कंधे पर रखकर यात्रा निकाली और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय गेट के बाहर हाइवे पर पुतले का दहन किया। इस दौरान आक्रोशित होकर गांधीनगर वार्ड के पार्षद रोहित कुमार ने मुंडन भी करा दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में पीएचडी शोधार्थियों की प्रोग्रेस रिव्यू पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जायज मांगों को लेकर नगर निगम का रुख ठीक नहीं है। उनका कहना था कि पहले 31 अक्तूबर तक नौ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब फिर से अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं। कहा शासनादेश होने के बावजूद 500 रुपये दैनिक मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम सिर्फ कोरे आश्वासन देकर गुमराह कर रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि कर्मचारियों की आजीविका से जुड़ा मुद्दा है। इस पर किसी प्रकार का कोरा आश्वासन अब नहीं मानेंगे। बस निगम शासनादेश के अनुसार मानदेय बढ़ाकर भुगतान करे।
मानदेय बढ़ाने सहित नौ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने से खफा कर्मियों का हड़ताल का पांचवा दिन था। प्रदर्शनकारियों ने शासन प्रशासन को चेताते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440