कार्य के दौरान तीसरी मंजिल इमारत से गिरा मजदूर, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के पीलीकोठी में एक तीसरे मंजिल पर काम कर रहा मजदूर अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से पश्चिमी बिहार का रहने वाला रंजीत पुत्र हीरा लाल मुखिया अपने परिवार के साथ कुसुमखेड़ा में किराए पर रहता था। वह पिछले दो सप्ताह से हरेंद्र यादव श्यामा गार्डन वालों के यहां काम कर रहा था। गुरूवार को वह तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था कि अचानक वह गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मृतक मजदूर के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने रंजीत को मारने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440