श्री टपकेश्वर महादेव के विभिन्न स्वरूपों की हुई पूजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। श्री टपकेश्वर महादेव सेवा दल द्वारा महंत श्री कृष्णागिरी जी एवं दिगंबर श्री भरत गिरी जी के सानिध्य में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री टपकेश्वर महादेव के विभिन्न स्वरूपों का हरिद्वार से लाई जाए गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार शोभा यात्रा का आयोजन नही किया गया। परंपरा का निर्वहन करते हुए इस बार पूजा अर्चना में साधु समाज एवं सेवा दल के लोग ही मौजूद रहे। भगवान श्री टपकेश्वर महादेव से प्रार्थना की गई कि सारे विश्व को भोलेनाथ इस कोरोना महामारी से मुक्ति दे एवं समस्त जगत का कल्याण करें। समस्त विश्व के कल्याण की कामना करते हुए समस्त साधु एवं शिव भक्तों ने महादेव की पूजा अर्चना की। श्री टपकेश्वर महादेव को पांच फल, पंच मिठाई, 501 किलो हलुवा, 101 किलो मिठाई, 101 किलो फलों का भोग अर्पित किया गया। हरिद्वार से लाए गए विभिन्न प्रकार के फूलों से सिंगार किया गया। मंदिर को भव्य स्वरूप सजाया गया। मंदिर में प्रार्थना अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, अनुजा गुप्ता, रोहित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, रजनीश यादव, अमित कश्यप सहित सेवा दल के समस्त सदस्य व साधु उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440