गलत खानपान व बिगड़ी दिनचर्या भी होती है बार-बार पेट खराब होने की वजह

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कुछ लोगों को शिकायत रहती है कि उनका पेट हर दूसरे दिन खराब हो जाता है। दस्त, डायरिया, कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी बार-बार होने वाली समस्याओं के कारण खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है। इसका कारण काफी हद तक गलत खानपान व बिगड़ी दिनचर्या भी है। इसके कारण डिहाइड्रेशन, अल्सर, आंतों में सूजन जैसी कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए पेट का सही होना बहुत जरूरी है।
सबसे पहले जानिए बार-बार पेट खराब होने की वजह

Ad Ad

बार-बार पेट खराब होने के बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे…

  • अनहाइजीनिक खाना या पानी
  • बैक्टीरिया से दूषित हुए भोजन या पानी का सेवन करने से (ब्वदजंउपदंजमक विवक ंदक ूंजमत)
  • वायरल इंफेक्शन जैसे- हेपेटाइटिस, नोरोवायरस या रोटावायरस
  • इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
  • किसी फूड आइटम से एलर्जी
  • फूड पॉयजनिंग
  • लिवर में खराबी

अक्सर पेट खराब रहता है तो दवा नहीं अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

यह भी पढ़ें -   क्या माथे को थपथपाने से वास्तव में कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं

नारियल पानी

नारियल पानी से शरीर में फ्लूइड्स बैलेंस सही रहता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। साथ ही इसमें कई एंजाइम्स भी होते हैं, जो पेट को सही रखते हैं।

जीरे का पानी
सुबह खाली पेट 1 कप जीरे का पानी पीने से भी आराम मिलता है। इसकी एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज आंतों को नुकसान पहुंचा रहे बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। इसके अलावा अजवाइन भी पेट की समस्याओं में काफी असरदार है।

दही खाएं

रोजाना 2 बार 1 कटोरी दही में काली मिर्च व चुटकीभर नमक मिलाकर खाने से पाचन तंत्र सही रहेगा और पेट की दिक्कतें नहीं होंगे। दही में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

सेब का सिरका

एक गिलास पानी में 1 चम्मच सिरका डालकर पीने से भी पेट की दिक्कतें नहीं होती। इसके अलावा इसके अम्लीय गुण आंतों को भी सुरक्षित रखते हैं।

अदरक
अपसेट पेट के लिए अदरक भी काफी कारगार है। इसके लिए 1 गिलास दूध में एक चम्मच अदरक पाउडर मिलाकर सोने से पहले पीएं।
केला और आलू खाएं

यह भी पढ़ें -   क्या माथे को थपथपाने से वास्तव में कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं

इनमें पोटेशियम के अलावा पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो आंत को डिटॉक्स करता है। साथ ही इससे पेट की दिक्कतें भी नहीं होती। उबले आलू में चुटकीभर नमक व काली मिर्च डालकर खाएं।

पुदीना
पुदीना एक ऐसा आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। पाचन क्रिया को सुधारने के लिए आप पुदीने की चाय, काढ़ा या चटनी ले सकते हैं।

बेल का शरबत
बेल या श्रीफल का शरबत भी पेट को बांधने का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर खाना पचाने में भी मदद करता है।

दालचीनी
एक कप पानी में 1/2 टीस्पून दालचीनी पाउडर उबालकर दिन में 2 बार पीएं। इससे भी पेट की बीमारियां दूर रहेंगी।

एलोवेरा जूस
भोजन से 30 मिनट पहले 15-20 उस एलोवेरा जूस का सेवन करें। यह पेट की खराबी या बीमारी को ठीक करने में बहुत कारगार है।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440