देहरादून में दम दिखाएंगे नैनीताल के वुशु खिलाड़ी, 81 सदस्यीय टीम रवाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राव मार्शल आर्ट एकेडमी, रामपुर रोड हल्द्वानी में 81 सदस्यीय संयुक्त वुशु टीम का गठन किया गया। यह टीम आगामी 13 एवं 14 जून 2026 को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम, देहरादून में आयोजित होने वाली 15वीं राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।

महासचिव एवं चीफ कोच नैनीताल ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की वुशु प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। टीम के मैनेजर के रूप में लक्ष्मण भट्ट को नियुक्त किया गया है। टीम 12 जून 2026 को रोहित यादव के नेतृत्व में देहरादून के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘कैफे एंड बार’ बोर्ड पर जताई आपत्ति

इस अवसर पर महेंद्र सिंह भाकुनी, विक्रम सिंह खनी, अंकित बिष्ट, चेतन भट्ट, विनोद लखेरा एवं राहुल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन और सफलता की कामना की।

रोहित यादव ने बताया कि टीम में बालिका वर्ग और बालक वर्ग के कुल 81 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। बालिका वर्ग में जानवी नेगी, निर्वाणी जोशी, ख्याति तिवारी, प्रियांशी, नीहारिका, निकिता, गीतिका, प्राची, सृष्टि थापा, नम्रता, तनिष्का, मान्यता, रिया, वैष्णवी, कल्पना, धृति सक्सेना, चमन अंसारी, सानवी, प्रिया, श्रेष्ठा लोहनी, रश्मि मेर, उन्नति बिष्ट, याशिका बिष्ट, पीहू रावत, भूमिका, नंदनी, हिमानी बिष्ट, शिवानी कश्यप सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा: घेस मार्ग पर खाई में गिरी बोलेरो, चार लोगों की मौत, चार घायल

वहीं बालक वर्ग में नितिन भट्ट, ध्रुव मेहता, विराज वार्ष्णेय, चैतन्य जोशी, यश तिवारी, आदित्य निगलतिया, मनन फरस्वान, मध्यांश जोशी, आर्थिक चौधरी, आकाश यादव, यतिन शर्मा, लोकेश तिवारी, चेतन कन्याल, ओम तिवारी, भूपेश कन्याल, हृदयांश सती, मनीष बिष्ट, तेजस जोशी, नैतिक, राघव गोयल, धनविनय सिंह, प्रत्यूष गुप्ता, आदित्य रौतेला, हर्ष सिंह, सौरभ राजपूत, आर्यन टम्टा, सिद्धार्थ जोशी, आदित्य थापा, मयन बोहरा, पार्थ तिवारी, चित्रांश, विजय, गौरव, रितिक, अजय बोरा, प्रफुल्ल, इशांत, नवीन, आदर्श शर्मा, गर्वित, पार्थ मिश्रा, कमलेश, लक्ष्य सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440