यमुनोत्री हादसाः तीर्थयात्रियों पर टूटी पहाड़ी, मलबे में दबे श्रद्धालु, रेस्क्यू जारी!

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम की यात्रा एक बार फिर हादसे की भेंट चढ़ गई। सोमवार को दोपहर करीब 4.12 बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे वहां चल रहे तीर्थयात्रियों पर मलबा गिर गया। घटना के समय बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन पहाड़ी अचानक टूट पड़ी।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, मलबे की चपेट में 3 से 4 यात्रियों के दबने की आशंका है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और यमुनोत्री पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   स्कूलों की मनमानी पर बड़ा वार! हल्द्वानी के इन 46 स्कूलों को नोटिस-महंगी किताबों के खेल का भंडाफोड़

अब तक एक यात्री को मलबे से घायल अवस्था में बाहर निकालकर जानकीचट्टी पीएचसी भेजा गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं दो अन्य घायलों को लाने की कोशिश जारी है।

यह भी पढ़ें -   CM धामी का ‘बचपन का सपना’ पूरा: खटीमा में 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन, सैनिकों को बड़ी सौगात

जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर ने बताया कि फिलहाल यमुनोत्री की ओर फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा रहा है। मलबा हटाने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि और कितने लोग दबे हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं और स्मार्ट कंट्रोल रूम से सभी रेस्क्यू एजेंसियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल नौ कैंची बैंड पर आवाजाही को बंद कर दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440