भाजपा संगठन में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश सह संयोजक के साथ पांच जिलों का मिला प्रभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड संगठन ने धर्म संस्कृति मठ-धर्मशाला प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी को प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें उत्तराखंड के पांच संगठनात्मक जिलों पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत, कोटद्वार और काशीपुर का प्रभारी भी बनाया गया है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा धर्म संस्कृति मठ-धर्मशाला प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं द्वारा प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कोस्तुभानंद जोशी की सहमति के बाद की गई है। इसकी जानकारी स्वयं प्रदेश संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने दी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 20 जुलाई 2026, सोमवार🔱 श्रावण के प्रथम सोमवार पर जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

गौरतलब है कि योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी इससे पहले भाजपा धर्म संस्कृति मठ-धर्मशाला प्रकोष्ठ में महानगर देहरादून के संयोजक के रूप में संगठनात्मक दायित्व निभा चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें अब प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -   फर्जी छुट्टी की खबरों से रहें सावधान! नैनीताल में 21 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे

नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. बिपिन जोशी ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वह उसे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और संगठन को मजबूत करने के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440