समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लौंग को आमतौर पर मसाले और माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लौंग का वैज्ञानिक नाम सीजिजियम अरोमैटिकम है। आयुर्वेद में लौंग को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
लौंग को आमतौर पर मसाले और माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लौंग का वैज्ञानिक नाम सीजिजियम अरोमैटिकम है। आयुर्वेद में लौंग को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल और एनाल्जेसिक विटामिन, मिनरल्स और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं। लौंग सिर्फ मसाले के लिए ही नहीं बल्कि सेहत और सुंदरता के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लौंग के इतने फायदे होने के बावजूद भी इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए आज हम आपको लौंग के ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं।
लौंग खाने के नुकसान –
खून पतला
लौंग का ज्यादा सेवन करने से खून पतला हो सकता है। आपको बता दें कि जिन लोगों को ब्लीडिंग डिसऑर्डर जैसे हीमोफीलिया की बीमारी है। उन्हें लौंग का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए इससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
आंखों में जलन
लौंग में एक तीखी खुशबू और झार पाई जाती है। लौंग का ज्यादा इस्तेमाल करने से आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आपको लौंग के सेवन से आंखों में जलन महसूस होती है तो आप इसका ज्यादा सेवन ना करें, ये आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


