रिटायर्ड फौजी को झांसे में लेकर हजारों की नगदी ले युवक हुआ फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी को झांसे में लेकर अपना निशाना बनाया है। बैंक परिसर में ही रिटायर्ड फौजी से हजारों की रकम लेकर युवक चंपत हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली पहुंचे तीनपानी निवासी रिटायर्ड फौजी सेतगिरी गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने आज एसबीआई की मुख्य शाखा से 80 हजार की रकम निकाली। इसके बाद वह बैंक परिसर में ही बैठकर पैसे गिनने लगे। इस बीच उनके समीप ही बैठे युवक ने उन्हें यह कहकर अपने झांसे में ले लिया कि एक नोट में कुछ लिखा हुआ है। जिसे वह बैंक के कैश काउंटर से बदल लाएगा। इस पर उसने रिटायर्ड फौजी के हाथ से 45500 की नगदी के अपने हाथ में ले ली और कैश काउंटर की तरफ चला गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो रिटायर्ड फौजी युवक को तलाशने गये, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी नगर निगम की बैठक में गूंजे जनहित के मुद्दे, पार्षद प्रीति आर्या ने रखीं पांच प्रमुख मांगें
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440