(Youth became victim of Zahar Khurani gang in roadways bus)
समाचार सच, ऋषिकेश। सावधान आजकल जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। आए दिन ऐसे कई मामलें सामने आ रहे है जहां यह वारदात को अंजाम दे रहे है। इस बार दिल्ली से बस से घर जा रहे एक व्यक्ति को जहरखुरानी गिरोह (poison gang) ने अपना शिकार बना लिया। और उसके बैग में रखी ₹30000 की नकदी, मोबाइल फोन और बच्चों के कपड़े लूट कर फरार (robbed off) हो गए।
बता दें, रविवार की सुबह राजकीय चिकित्सालय (Government Hospital) में उपचार करवा रहे जनपद पौड़ी गढ़वाल के जाखणी खाल निवासी 55 वर्षीय दिनेश पवार ने होश में आने के बाद बताया कि वह दिल्ली के निकट हरियाणा में एक ढाबे में काम करता है, क्योंकि कई महीने बाद छुट्टी लेकर अपने घर आ रहा था। खतौली में बस के रुकने के बाद उसने ढाबे में चाय पी, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। उसे राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए आपातकालीन सेवा 108 द्वारा ऋषिकेश आईएसबीटी से उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
उसने बताया कि उसके पास ₹30000 नकदी, बच्चों के कपड़े और मोबाइल फोन ये सभी सामान एक बैग में रखा था लेकिन उसका कोई पता नहीं है। राजकीय चिकित्सालय प्रशासन ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। वह ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



