सट्टे की खाईबाड़ी करता युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार पुलिस रात्रि गश्त पर थी इसी दौरान उन्हें गौलागेट वन विभाग की चौकी के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया, पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए पास आने के लिए कहा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते वह अपने मंसूबे मंे सफल नहीं हो पाया और पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 2120 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सट्टा एजेंट ने पुलिस को अपना नाम कस्तूरी पुत्र मोहबद शाह निवासी गौलागेट टनकपुर रोड बताया है। पुलिस ने कार्रवाई कर युवक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440