युवक ने की खुदकुशी, पारिवारिक कलह बनी वजह

खबर शेयर करें

समाचार सच, चंपावत। चंपावत जिले के बनबसा थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के मकान में खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय रामपरवेश यादव, पुत्र लालचंद यादव, निवासी ग्राम मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह बनबसा में किराए पर रहता था। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।

बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाड़ ने बताया कि घटना चूना भट्टा इलाके में डिग्री कॉलेज के पास हुई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। पुलिस युवक के आत्महत्या करने के पीछे के अन्य कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440