अलकनंदा में युवक ने लगाई छलांग, देवदूत बनकर पुलिस ने निकाला बाहर पर नहीं बच सकी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली (कर्णप्रयाग) डेस्क। जनपद के कर्णप्रयाग संगम तट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अलकनंदा नदी की लहरों में छलांग लगा दी। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांबाजी दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया था, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब युवक को नदी से बाहर निकाला गया, तब वह बेहोशी की हालत में था और उसकी सांसें काफी कमजोर चल रही थीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए उसे तुरंत सीपीआर दिया और मुंह से ऑक्सीजन देकर जान बचाने की भरसक कोशिश की। तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए उसे उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने काफी प्रयासों के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को युवक के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी शिनाख्त भोपाल नेगी (पुत्र गुमान सिंह) के रूप में हुई है, जो मुख्य रूप से खैनोली, नारायणबगड़ का निवासी था।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल मॉल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाया तो होगी कार्रवाई! जिला प्रशासन ने लागू किया नो हॉर्न जोन

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे कर्णप्रयाग के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि परिजनों के पहुंचने और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कर शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। फिलहाल युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440