युवक पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने दूसरे युवक पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप उचित कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में तीनपानी, खन्ना फार्म निवासी आयुष तिवारी ने कहा है कि बीते दिवस पुरानी आईटीआई निवासी पीयूष पांडे ने तीनपानी चौराहे के पास उसे व उसके भाई को रोक लिया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस कारण उसके भाई को चोटें आई हैं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   25 मार्च २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440