युवक पर लगाया धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आजाद नगर लाइन नंबर 12 निवासी मो0 सालिम पुत्र मो0 शाफिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है हिमांशु बिष्ट नामक एक युवक सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी कर रहा है जिससे उनकी भावनाएं आहत हो रहीं हैं। इस तरह से उक्त युवक मुस्लिम समाज की भावनाओं को ठोस पहुंचाने का काम कर रहा है, उससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना घट सकती है। मो0 सालिम ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू, वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440