65 पव्वे देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Youth arrested with 65 pavwe country liquor

समाचार सच, हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 65 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी ने बीती रात गश्त के दौरान उन्हें वर्कशॉप लाइन वन विभाग गेट के पास एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा नजर आया जो पुलिस को देख सकपका गया, शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक थैले में 65 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए। पकड़े गये युवक ने अपना नाम अब्दुल समीर पुत्र अब्दुल अजीम निवासी लाइन नंबर 17 बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अनुशासनहीनता पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सख्त, हल्द्वानी महानगर इकाई के पदाधिकारी निलंबित
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440