अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम थाना पुलिस जब गौलापार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने बाइक संख्या यूपी26.0367 को चैकिंग हेतु रोका तो युवक सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया पुलिस ने उसे दबोच कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 24 अध्धे और 4 क्वार्टर शराब के बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम विक्की गंगवार पुत्र इंदर पाल गंगवार निवासी पूर्वी खेड़ा गौलापार बताया साथ ही उसने बताया कि वह जनरेटर ठीक करने के साथ – साथ शराब की सप्लाई भी लंबे समय से कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -   चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार में लगी आग, दो की मौत, महिला व दो मासूम बच्चे घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440