सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा युवक पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक सटोरिये को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से नगदी व सट्टा पर्ची बरामद की गई है। सटोरिये को गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस को घ्बीती रात मुखबिर ने सूचना दी कि लाइन नंबर 17, लाल मस्जिद के पास सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर छापा मार दिया। जहां पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी और एक युवक को दबोच लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस को पकड़े गये युवक के पास से 1200 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पकड़े गये सटोरिये ने अपना नाम मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद उमर निवासी लाईन नंबर 17, आजाद नगर बताया। पुलिस ने उसे गैमलिंग एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मौसम खुलते ही केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठी केदारपुरी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440