समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक युवक को सट्टा पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार कियां जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से रजा गेट के पास सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। इस बीच संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से सट्टा पर्ची व 1730 रूपये की नगदी बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम शारुख पुत्र साजिद खान निवासी नूरी मस्जिद इन्द्रानगर बताया है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया सटोरिया लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहा है। उसे कार्यवाह के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



