सट्टा पर्ची व नगदी के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस प्रशासन द्वारा आये दिन सट्टा लगाने वाले सटोरियों के खिलाफ अपना शिकंजा कसता नजर आ रहा है लेकिन सट्टा लगाने वाले भी फिर भी अपनी हरकतों पर लगाम नहीं लगा रहे हैं। आज भी पुलिस ने सट्टे के लिए लोगों को प्रेरित करते युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने लाईन नंबर 17 में छापा मारा तो वहां एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। तलाशी में उसके पास से 1630 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। युवक ने अपना नाम जावेद अख्तर पुत्र मंजूर अहमद निवासी लाइन नंबर 12, कब्रिस्तान गेट बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी और भारतीयता’ पर मंथन: UOU में गूंजे सत्य-अहिंसा के विचार, गांधी के उत्तराखंड कनेक्शन पर भी हुई चर्चा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440