नगदी व पर्ची के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने युवक को उसे समय गिरफ्तार किया जब वह लोगों को सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा था। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया।

बनभूलपुरा थाना के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि इन्द्रानगर छोटी रोड में निकट युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा है मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने वहां पहुंची तो उसने देखा युवक जिसका नाम साकिब हुसैन पुत्र राशिद हुसैन निवासी नूरी मस्जिद छोटी रोड इन्द्रानगर के पास लोगों को सट्टे के फायदे बता कर उन्हें सट्टा लगाने के लिए प्रेरित करता हुआ नजर आया पुलिस ने उक्त युवक को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 2475 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस के अनुसार सटोरिया लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त रहे हैं। युवक को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440