हल्द्वानी में फांसी के फंदे में झूलकर युवक ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे में झूलकर युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बजूनिया हल्दू कठघरिया निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मण आर्या पुत्र चंदन राम मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। गुरूवार को सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवारजन उसे जगाने पहुंचे। लेकिन अंदर का नजारा देखा तो परिजन सहम गये। कमरे में लक्ष्मण का शव लाइलोन की रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से झूल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक के परिवारजनों के उसके आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी ली, लेकिन परिजन कोई खास वजह पुलिस को नहीं बता पाये। मृतक का 11 साल का लड़का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   खड़ी कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते मचा हड़कंप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440