कटहल के पेड़ पर फांसी लगाकर युवक की आत्महत्या

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चौकी मयूर विहार क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा रोड मंे एक युवक ने घर पर कटहल के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी मयूर विहार क्षेत्र के अंतर्गत सोनू सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सहस्त्रधारा रोड राजस्थान मार्बल के सामने उम्र करीब 36 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही चौकी मयूर विहार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा की सोनू सिंह ने घर के पीछे कटहल के पेड़ पर फांसी लगाई हुई थी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440