हल्द्वानी में गौला पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें

पत्नी से हुई अनबन पर पति ने उठाया कदम, एक वर्ष पूर्व हुआ था विवाह

समाचार सच, हल्द्वानी। गौला पुल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। आत्महत्या की वजह भी पत्नी से अनबन का होना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-गौलापार बाईपास स्थित गौला पुल से रविवार की सायं करीब 4.30 बजे एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक को कूदते देख आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष मोहम्मद युनूस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त करने को कहा। मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय विक्की सोलंकी पुत्र बल्लू सोलंकी निवासी जवाहर नगर के रूप में की गई। इस सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। मृतक के बड़े भाई रजत ने बताया कि विक्की ने एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। बीते दिवस किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से अनबन हुई थी। जिसके बाद से वह काफी परेशान लग रहा था। आत्महत्या की वजह भी पत्नी से अनबन ही मानी जा रही है। मृतक पिछले 10-15 दिनों से डवेज स्टेशन के पास एक एल्यूमिनियम की दुकान में काम कर रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 6 दिन तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत! इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, रहें सतर्क
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440