युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की स्वास्थ्य महानिदेशक से मुलाकात
समाचार सच, देहरादून। युवा कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल ने जानकारी देते हुये बताया की प्रदेश युवा कांग्रेस उत्तराखंड ने कोरोना महामारी में राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग बहुत ही धीमी गति से कराई जाने के विरोध में आज युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य महानिदेशक से मुलाकात की और उनसे मांग की कि प्रदेश में टेस्टिंग की छमता को जल्द से जल्द बढ़ाया जाए। जिससे कि प्रदेश में संक्रमण कम फैले और लोगों की जान ज्यादा ज्यादा बचाई जा सके। वर्तमान समय में कोरोना से लड़ाई में प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा आज पूरे प्रदेश मे सीएमओ को ज्ञापन दिया गया। टेस्टिंग को बढ़ाने के लिये पूरे प्रदेश मे अभियान चलाया जायेगा। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री संदीप चमोली, प्रदेश सचिव जितेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आयुष सेमवाल, नवनीत कुकरेती, वीरेंदर रावत, अभय, तरुण, रविंदर, प्रिंस, विपिन, सिद्धार्थ आदि मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












