विभिन्न मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस ने फूंका राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भर्ती घोटाले के असली गुनहगारों को कड़ी सजा देने बदहाल सड़कों को ठीक करने नार्सिग के 2621 पदों पर तत्काल नियुक्ति व शनि बाजार का ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू के अगवाई में राज्यसरकार के खिलाफ जोरदार विरोध करते हुऐ मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

इस मौके आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये हेमन्त साहू ने कहाँ राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी हैं घोटाले के असली गुनहगारो को पकड़ने के लिये सीबीआई जाँच करवाई जाये ताकि बड़े मगरमच्छ सलाखों में पहुँच सके सीएम असली दोषियों को बचाने के लिए नए नए हथकंडे आपना रहे है। महानगर महामंत्री मोनू कुमार चौहान मीडिया प्रभारी सचिन राठौर ने कहाँ डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को आन्दोलन का प्रदेश बना दिया है आमजन की दिनों दिन मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
पुतला दहन करने वालों में महानगर उपाध्यक्ष जतिन अग्रवाल पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट नाजिम आँसारी तनुज वर्मा दीपा खत्री सन्दीप भैसोड़ा पार्षद शाकिर आंसरी तौफीक अहमद कैलाश कोहली गुलशन खान, रितिक बाल्मीकि, निक्की, दिवाकर, विशाल मसीह, विशाल भारती, मयंक गोस्वामी, मनोज बिष्ट आदि थे।

यह भी पढ़ें -   सादगी की मिसालः लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, आज भी जीते हैं आमजन जैसा जीवन
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440