युवक कांग्रेस ने उपनल कर्मचारियों की हड़ताल खुलवाने को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर उपनल कर्मचारियों का आर्थिक, मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भी भेजा है। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस के नेतृत्व में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय के 695 उपनल कर्मचारी दो सितंबर से हड़ताल पर हैं। उनकी समान काम के लिए समान वेतन व नियमतिकरण की मांग जायज है। इन दो मांगों को लेकर कई दफा पहले भी आंदोलन किया। सरकारने मात्र आश्वासन दिया।। श्री प्रिंस ने कहा कि राज्य सरकार का इस विषय पर मौन रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गौनिया ने कहा कि एक संस्था के 695 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से संस्था के कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है। प्रदेश सचिव राजू रावत व विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत ने कहा कि राज्य सरकार को तत्कालीन उपनल कर्मचारियों की मांगों मांग कर हड़ताल खुलवानी चाहिए, पूर्व की कांग्रेस सरकार ने 20 जुलाई 2016 को ही नियमितीकरण का आदेश पारित किया था उस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है। इस दौरान तरनप्रीत सिंह, मोकिन सैफी, मनीष चौहान ,सानू अल्वी, प्रदीप नेगी, मानस बेलवाल, जीवन बिष्ट, हेमंत कुमार, सूरज, सुमित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440