खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF ने 250 मीटर नीचे से निकाला शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। सोमवार देर शाम थाना मोरी से SDRF पोस्ट मोरी को सूचना मिली कि जखोल के आगे सिरगा रोड (पाव–सिरगा मोटर मार्ग) पर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति का पैर फिसलने से वह लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए शव को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान खेम चंद (41 वर्ष), निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जन्माष्टमी 2026: व्रत के दौरान खान-पान के साथ पूजा और आचरण से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है क्या है वो
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440