उत्तराखंड में भालू के हमले में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी प्रखंड के रैथल गांव में भालू के हमले में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव दो किमी दूर जंगल में चट्टान के बीच पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। इधर सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार भटवाड़ी निवासी अजय राणा (33) पुत्र देवेंद्र सिंह राणा गत बुधवार सुबह बकरियां चराने जंगल गया था। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बृहस्पतिवार सुबह अजय का शव गांव से करीब दो किमी दूर चट्टान के बीच में पड़ा मिला। सूचना वन क्षेत्राधिकारी टकनौर रेंज रूपमोहन नौटियाल को दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से शव को चट्टान के बीच से निकाला।

वन क्षेत्राधिकारी रूपमोहन नौटियाल ने बताया कि युवक के शव पर भालू के पंजों के निशान हैं। उसकी सिर को भी भालू ने हमलाकर क्षत-विक्षत किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि भालू युवक को घसीट कर चट्टान में ले गया था। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के साथ जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर युवक के परिजनों को मुआवजा मिल पाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440