हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक की हुई शिनाख्त, एक होटल में सैफ के पद था कार्यरत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर आज रविवार की सुबह मिले शव की शिनाख्त हो गयी है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की शिनाख्त दीपक सिंह (27) पुत्र भूपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बचकांडे, जिला अल्मोड़ा से हुई हैै। दीपक यहां हल्द्वानी के एक होटल में सैफ के पद पर कार्यरत था।
ज्ञात हो कि थाना बनभूलपुरा को आज रविवार की सुबह सूचना मिली की इन्द्रानगर में रेलवे ट्रेक पर पटरी में दो हिस्सों में कटा हुआ शव पड़ा है। पुलिस सूचना मिलती ही मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन मृतक के पास पड़े सुसाइड नोट व मोबाइल में पैटर्न लॉक होने की वजह से कुछ जानकारी नहीं हो पायी थी। बाद में पुलिस ने मोबाइल का पैटर्न लॉक खुलवाया और और मृतक के चचेरे भाई भीम सिंह से संपर्क साधा। इस पर भीम सिंह मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त 27 वर्षीय दीपक बिष्ट पुत्र भूपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बचकांडे, अल्मोड़ा के रूप में की। मृतक यहां एक होटल में सैफ के पद पर कार्यरत था। उसने पुलिस को बताया कि मृतक का पिछले चार साल से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते वह बीते काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीती शाम भी वह आईटीआई, धानमिल में रहने वाली अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर निकला था। इधर सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि मामले में तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला लग रहा है।

यह भी पढ़ें -   वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440