सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां गौलापार स्थित रेशमबाग में हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां रेशमबाग, गौलापार में रह रहे मूलरूप से मोतिया पाथर निवासी 35 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र स्व. धर्म सिंह बीते दिवस अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में रेशमबाग के समीप ही उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल चंदन को एसटीएच भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   एलपीजी आपूर्ति में सुधार: रसोई गैस की समस्या में कमी, उत्पादन में 40 प्रतिशत का इज़ाफा, बुकिंग में 35 प्रतिशत की गिरावट, 24 दिनों में 10 महत्वपूर्ण कदम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440