आर्डेन प्रोग्रेसिव स्कूल में देवभूमि महोत्सव का शानदार आगाज़, पहले दिन दिखी प्रतिभा और संस्कृति की झलक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के आर्डेन प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित दो दिवसीय देवभूमि महोत्सव-2026 का प्रथम दिन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक विविधता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति से पूरा परिसर उत्सवमय बना रहा।

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. तथा विशिष्ट अतिथि एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा मौजूद रहे। इसके साथ ही विद्यालय के चेयरमैन बी.सी. उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. आर.के. त्रिपाठी, एडमिशन एवं मार्केटिंग प्रमुख राहुल भट्ट, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड लिबरल आर्ट्स की डीन डॉ. भावना गोयल तथा स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट के डीन डॉ. चंद्रमौली भी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के चेयरमैन संजय बंसल और अमन बंसल के मार्गदर्शन और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें -   २० अप्रैल २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

महोत्सव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ, जिसमें कुमाऊं की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली। प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।

इसके बाद फैशन डिजाइन विभाग की ओर से “मिस्टर एंड मिसेज कुमाऊं” प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें करीब 60 प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक के जरिए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हैम ने मिस्टर कुमाऊं और शाना ने मिसेज कुमाऊं का खिताब अपने नाम किया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक और आधुनिक परिधानों के माध्यम से क्षेत्रीय संस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

फाइन आर्ट्स विभाग द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी, फेस पेंटिंग और लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से सामाजिक विषयों और रचनात्मक विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

यह भी पढ़ें -   महिला आरक्षण पर सियासत तेज, सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्य अतिथि डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं। वहीं डॉ. जगदीश चंद्रा ने अनुशासन, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। विद्यालय के चेयरमैन बी.सी. उपाध्याय ने भी विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. आर.के. त्रिपाठी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देती है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

महोत्सव में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी सफल बना दिया। सभी ने इस पहल को सांस्कृतिक विरासत और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

महोत्सव के दूसरे दिन रील प्रतियोगिता, ओपन माइक, मास्टर शेफ कुमाऊं और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का और अधिक अवसर मिलेगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440